डीएम ने ली जिला योजना की समीक्षा बैठक

Spread the love

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जिला व राज्य सेक्टर सहित केंद्र पोषित योजनाओं में किए गए विभागीय कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया। साथ ही सभी विभागों को भविष्य में किए जाने वाले विकास कार्यों हेतु बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइनों, सड़कों, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों आदि की सूची उपलब्ध कराने, मानसून सत्र के अलावा आपदा के कारण क्षतिग्रस्त व जीर्ण-शीर्ण हुई सम्पत्तियों का आंकलन करने, समाज कल्याण द्वारा निर्गत पेंशन को त्रैमासिक के स्थान पर प्रतिमाह निर्गत करने, कृषि विभाग को किसानों हेतु वितरित किए जाने वाले गुणवत्तायुक्त छोटे यंत्रों की खरीद स्थानीय स्तर पर ही करने व विभागीय कार्यों का विवरण ई आंकलन पोर्टल पर दर्ज करवाए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर अवसर पर सहायक परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत गिरि, अधिशासी अभियंता लो.नि.वि इंद्रजीत बोस, अधिशासी अभियंता जल संस्थान व जल निगम संजय सिंह, नवल कुमार, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई कमल सिंह सजवाण, सेवायोजन अधिकारी कपिल पाण्डेय, युवा कल्याण अधिकारी के.एन. गैरोला, कृषि अधिकारी एस.एस. वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश सिंह नितवाल सहित सिंचाई, समाज कल्याण, उद्यान, मत्स्त्य, दुग्ध विकास, लघु उद्योग, रेशम व पर्यटन सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *