डीएम ने मतदान केंद्रों की आधारभूत व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the love

रुद्रपुर। डीएम ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ की तरफ से कराये गये कार्यों की जानकारी ली। साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने और देवनगर के बूथों पर पहुंचकर डीएम ने दिव्यांगजनों के लिये रैम्प निर्माण कराने के निर्देश दिये। सोमवार को डीएम युगल किशोर पंत शक्तिफार्म में पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बीएलओ की तरफ से कराये गये कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही बूथों का निरीक्षण कर आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया। कहा निर्धारित आयु पूर्ण कर चुके व्यक्ति का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना अनिवार्य है। पात्र व्यक्ति वंचित न रह जाये। उन्होंने जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है उनका नाम मतदाता सूची से हटाने के निर्देश दिये। बीएलओ स्नेहलता मल्लिक ने डीएम को भरवाये गये प्रारूप की जानकारी दी। इसके बाद डीएम ने सितारगंज चीनी मिल पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यहां एसडीएम तुषार सैनी, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर जातवेद पांडेय, तहसीलदार शुभांगी, प्रधानाचार्य अशोक वर्मा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *