डीएम ने किया कठायबाड़ा क्षेत्र का भ्रमण

Spread the love

बागेश्वर। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने कठायतबाड़ा क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आवासीय क्षेत्र के लिए परेशानी का सबब बने कलमठ को देखा और लोगों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद लोनिवि को स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान हर हाल में किया जाएगा।
मालूम हो कि नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल के नेतृत्व में गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बागेश्वर-कपकोट मार्ग में कंटीवाइड पब्लिक स्कूल के समीप कलमठ का पानी कठायतबाड़ा वार्ड नं सात के आवासीय भवन बने है, जिससे उनके घरों व रास्तों में पानी आता है। कहा कि गत दिनों हुई बरसात से भी कलवठ का सारा पानी उनके घरों में आया। कई बार लोनिवि व एडीबी के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार की देर शाम जिलाधिकारी स्थलीय निरीक्षण करने मौके पर पहुंच गए। इस बात की भनक लोगों को लग गई। उन्होंने जिलाधिकारी को अपनी समस्या बताई। नगर पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने पूरी समस्या से अवगत कराया। इसके बाद जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारी को मौके पर बुलाया और स्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, गणेश धपोला, भगवत सिंह बसेड़ा, रमेश खाती, देवुली देवी, चंपा, लीला, मंजू धपोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *