लालढांक-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण को केंद्र से मांग सहयोग

Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने केंद्रीय वन मंत्री से की मुलाकात
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री के साथ राज्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लालढांग- चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण के लिए केंद्र से सहयोग मांगा।
ं केंद्रीय मंत्री के साथ इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण सहित कोटद्वार विधान सभा क्षेत्र में चिड़ियाघर व रेस्क्यू सेंटर को बनाए जाने को लेकर भी विस्तृत रुप से बातचीत की। बता दें की गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडलों को जोड़ने वाले कंडी रोड (रामनगर-कालागढ़-चिल्लरखाल- लालढांग) के लालढांग-चिल्लरखा हिस्से का निर्माण कार्य सुप्रीम कोर्ट की सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी (सीईसी) की रिपोर्ट के बाद ही शुरू होना है। केंद्रीय मंत्री ने भी सभी विषयों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष को केंद्र से पूरे सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *