निष्पक्ष जांच करने की मांग

Spread the love

चमोली। रामगंगा टैक्सी यूनियन गैरसैंण द्वारा अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा देने व मामले की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच करने की मांग को लेकर रामगंगा टैक्सी यूनियन से संबद्घ सभी टैक्सी मैक्सी वाहनों का संचालन रविवार को बंद रहा, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा। यूनियन के अध्यक्ष डीएस नेगी ने एक दिन के लिए वाहनों का संचालन बंद करने के लिए सभी टैक्सी संचालकों का आभार व्यक्त किया है। बतादें के यूनियन एनएच सहित लिंक मोटर मार्गो पर 300 से अधिक वाहनों का संचालन कर रहा है। वही दूसरी ओर दुकानों को बंद करने के आवाहन का प्रखड़ में मिला जुला असर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *