जहरीला धुंआ फैला रही फैक्ट्रियां, कार्रवाई की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र में जगहर उगल रही फैक्ट्रियों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी ने आक्रोश व्यक्त किया है। कहा कि चारों ओर वातावरण में फैल रहे धुंऐ के कारण आमजन का सांस लेना भी दूभर हो गया है। साथ ही परिवारों को संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद डबराल व पूर्व महिला जिलाध्यक्ष रंजना रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील परिसर में पहुंचे और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उमेश चंद्र पांथरी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में जशोधरपुर स्थित फर्नेश फैक्ट्रियों पर पर्यावरण को दूषित करने का आरोप लगाया। कहा कि फैक्ट्री संचालक धुएं को कम करने वाले संयत्रों का प्रयोग नहीं कर रहे है, जिससे पूरे वातावरण में धुएं के गुबार बने रहते है। वातावरण में फैले धुएं से आम लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। क्षेत्र में खांसी, दमा सहित एलर्जी की बीमारी फैल रही है, जो कि मानव जीवन के लिए खतरनाक है। धुएं से पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। पेड़, पौधों व फसलों पर इसका असर देखने को मिल रहा है। जिलाधिकारी से फैक्ट्री संचालकों को धुएं की रोकथाम के लिए समुचित उपाय करने के निर्देश देने की मांग की है। इस मौके पर मधु देवी, शशि रावत, दमयंती देवी, सरिता नेगी, पिंकी रावत, सुनीता देवी, रंजनी भंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *