अतिथि महिला शिक्षकों के समायोजन की मांग

Spread the love

नई टिहरी। माध्यमिक अतिथि महिला शिक्षक संगठन देवप्रयाग ने शिक्षा मंत्री डा़धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर उनके विद्यालयों में समायोजन होने तक बीडीओ दफ्तर से संबद्घ करने की मांग की है। माध्यमिक अतिथि महिला शिक्षक संगठन अध्यक्ष उषा भट्ट ने बताया कि अतिथि महिला शिक्षक विगत सात वर्षों से दुर्गम और अति दुर्गम विद्यालयों में सेवाऐं दे रहीं हैं, बावजूद अतिथि शिक्षकों के सामने आर्थिक संकट बना है। कहा माध्यमिक महिला अतिथि शिक्षिकाओं द्वारा दुर्गम और अति दुर्गम विद्यालयों में विगत सात वर्षों से अपनी सेवाएं देने के बाद भी उनको सीसीएल, मेटरनिटी लीव, मेडिकल तथा अन्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। सेवाएं बार-बार प्रभावित होने से उन्हें शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ रही है। समायोजन की प्रक्रिया को लेकर उन्हें कई महीनों का इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कार्य मुक्ति के आदेश के बाद समायोजन की प्रक्रिया में लगे समय के दौरान का वेतन दिये जाने की मांग की है। कहा अतिथि शिक्षकों के लिए सुव्यवस्थित पलिसी न होने के कारण उन्हें उपेक्षित जीवन जीना पड़ता है। उन्होंने सरकार से माध्यमिक अतिथि महिला शिक्षिकाओं के समायोजन की प्रक्रिया सीधे उन्हीं पदों पर करने, विद्यालयों के आवंटन तक अतिथि महिला शिक्षकों को बीडीओ कार्यालयों में संबद्घ करने की मांग भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *