डीएच में अल्ट्रासाउंड की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

Spread the love

चम्पावत। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने डीएम को ज्ञापन दिया है।
नगर अध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान में कोविड के चलते डीएच में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डीएच में कोविड सेंटर न बना कर अन्य कक्षों में बनाया जाएगा। इससे गर्भवती महिलाओं और अन्य लोगों का अल्ट्रासाउंड किया जा सकेगा। ज्ञापन देने वालों में नगर महामंत्री सूरज बोहरा, नगर मंत्री विकास गिरी, नगर कोषाध्यक्ष सौरभ नयाल, मन्नू जोशी, केसी भट्ट आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *