तबादला आदेश में संशोधन की मांग

Spread the love

हल्द्वानी। उत्तराखंड राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कौशल विकास एवं सेवायोजन सचिव से मिला। प्रदेश महामंत्री पंकज सनवाल की अगुवाई में कर्मचारियों ने तबादलों में एक्ट की अनदेखी की बात कही। उनका कहना है कि तबादलों की पात्रता सूची में सुगम और दुर्गम क्षेत्र में किए कार्य के दिनों की गणना सही नहीं की गई है। पंकज सनवाल ने बताया कि विभाग द्वारा तबादला एक्ट के अनुसार विकल्पों की जानकारी विभाग की वेबसाइट नहीं दी गई है। आईटीआई को स्थानान्तरण से मुक्त रखने के बाद भी कई संवर्गों के कार्मिकों का संस्थानों से तबादला कर दिया गया है। दो सालों से सुगम क्षेत्रों में सम्बद्घ कर्मियों के दिनों की गणना दुर्गम के अनुसार की गई है। इसी के साथ अन्य बिंदुओं को लेकर सचिव को अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि तबादलों में संशोधन की मांग की गई है। ऐसा न होने पर कोर्ट जाने की चेतावनी दी है। इस मौके पर संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरपी जोशी, चंद्रेश कांडपाल, अरुण पंवार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *