परिवहन निगम में नियुक्ति देने की मांग

Spread the love

चम्पावत। उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन का धरना तहसील में दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने परिवहन निगम में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। मंगलवार को दूसरे दिन भी उत्तराखंड रोडवेज मृतक आश्रित संगठन अध्यक्ष गौरव शर्मा के नेतृत्व में टनकपुर तहसील के बाहर धरना प्रदर्शन किया। जिसके बाद उन्होंने एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को ज्ञापन सौंपकर कहा कि मृत रोडवेज कर्मचारियों के आश्रितों को परिवहन निगम में अनुकंपा के आधार पर स्थाई नियुक्ति दी जाए। उन्होंने मांगे पूरी नहीं होने तक धरने पर डटे रहने की चेतावनी दी। कहा कि लगातार दो साल से आश्रितों को निगम में समायोजन की मांग कर रहे हैं। धरने में अनिता देवी, नीलम सिंह, सत्य प्रकाश गोस्वामी, गंगा गिरी गोस्वामी, मीनाक्षी विश्वकर्मा, सचिन आर्या, कोमल आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *