योग व संस्कृत के शिक्षकों की नियुक्ति की मांग

Spread the love

अखिल भारतीय योग संगठन ने भेजा सीएम को पत्र
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। माध्यमिक विद्यालयों में योग व संस्कृत के शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर अखिल भारतीय योग संगठन उत्तराखंड ने प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा। संगठन का आरोप है कि वह नियुक्ति की मांग को लेकर कई बार सरकार को पत्र भेज चुके हैं, लेकिन अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
अखिल भारतीय संगठन ने इस विषय में भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत के माध्यम से प्रदेश सरकार को ज्ञापन भेजा है। भेजे गये पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से 23 सितंबर को योग व संस्कृत के शिक्षकों को माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्ति करने की घोषणा की गई थी, लेकिन इस संबंध में अभी तक शासनादेश जारी नहीं हो पाया है। उन्होने जल्द शासनादेश जारी करने व शीर्घ शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है। कहा कि सरकार की अनदेखी से योग व संस्कृति के छात्रों में रोष बना हुआ है। छात्रों के हित को देखते हुए जल्द सरकार को इस विषय में निर्णय लेना चाहिए। इस मौके पर पार्षद नीरूबाला खंतवाल, संदीप सिंह रावत, मनोज नेगी, अंजलि कंडारी, संतोष बलोधी, आशा थपलियाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *