बस सेवा शुरु करने की मांग

Spread the love

नई टिहरी। जिला मुख्यालय नई टिहरी से देवप्रयाग के लिए बस सेवा का संचालन नहीं होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देवप्रयाग के लोगों ने नई टिहरी से देवप्रयाग के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग की है। देवप्रयाग निवासी सीताराम भट्ट तथा महेश प्रसाद ने कहा कि पूर्व में नई टिहरी से देवप्रयाग के लिए करीब तीन-चार बसों का नियमित संचालन होता था, लेकिन बीते सालों से धीरे-धीरे बसों की संख्या में कटौती कर बंद कर दी गई। बताया वर्तमान में केवल डाक बस सेवा का ही संचालन होता है। वह भी नियमित नहीं चलती है। जिस कारण क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देवप्रयाग के लिए बसों का संचालन नहीं होने से कई बार क्षेत्रवासियों को रात को मुख्यालय में ही रुकना पड़ता है। जिस कारण लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। कहा कि इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधयों को लिखित एवं मौखिक रुप से अवगत कराया, लेकिन देवप्रयाग के लिये बस सेवाएं शुरु नहीं हो पाई। बताया क्षेत्रवासियों को आवागमन हेतु दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *