अर्पित हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग

Spread the love

 

काशीपुर। आठ वर्ष पूर्व हुए अर्पित हत्याकांड में मृतक की पत्नी रूपाली अग्रवाल ने सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है। रूपाली ने अर्पित हत्याकांड को लेकर अपने रिश्तेदार अनूप अग्रवाल की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। यहां जारी एक बयान में रूपाली ने कहा है कि 17 जून 2014 को उनके पति अर्पित अग्रवाल की हत्या हो गई थी। रूपाली का आरोप है कि उसने अनूप पर पति की हत्या कराने का संदेह जताया था, लेकिन अनूप ने अपने राजनैतिक प्रभाव से जांच को प्रभावित किया। जिस वजह उसे न्याय नहीं मिला है। रुपाली ने अपने पति अर्पित अग्रवाल की हत्या में पति के तयेरे भाई अनूप अग्रवाल की साजिश का आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने किए सीएम को पत्र भेजा है। रूपाली ने कहा कि उनकी सास के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट के आदेश पर 23 सितंबर 2022 को अनूप अग्रवाल आदि के विरुद्घ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया था। इस मामले में उनके परिवार पर दबाव बनाने के लिए 29 नवंबर 2022 को जिला बिजनौर में उनके विरुद्घ एक फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसमें जांच के बाद फाइनल रिपोर्ट लग गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *