लोहाकोट हारसिल में पेयजल योजना से वंचित परिवारों को कनेक्शन देने की मांग

Spread the love

पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड के लोहाकोट हारसिल में पेयजल योजना से वंचित रहे गए लोगों को पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कनेक्शन जारी करने की मांग की है। सोमवार को उन्होंने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हारसिल में तीन परिवारों के पास पेयजल की कोई सुविधा नहीं है। जल जीवन मिशन योजना के तहत भी उन्हें पानी का कनेक्शन जारी नहीं हुआ है। वंचित परिवार प्रातिक स्रोतों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। जगदीश ने प्रशासन से योजना से वंचित रहे परिवारों की पेयजल समस्या दूर करने को कहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *