प्रशासन से की बडे जलाशयों के निर्माण की मांग

Spread the love

पिथौरागढ़। पेयजल किल्लत को लेकर जनमंच ने प्रशासन से जलाशयों के निर्माण की मांग की। जनमंच के संयोजक भगवान रावत ने नगर में पानी की समस्या को लेकर डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार में मांगी जानकारी के अनुसार 16 एमएलडी पेयजल उपलब्ध हो रहा है और आवश्यकता 12़9 एमएलडी की है,लेकिन पानी की किल्लत प्रत्येक मोहल्ले में बनी हुई है। कहा कि पूर्व में इंदिरा पार्क,जीआईसी गेट सहित अन्य स्थानों पर जलाशयों के निर्माण के लिए प्रशासन को पत्र दिया था पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जीआईसी सुकौली मोटर मार्ग में क्षतिग्रस्त हुए हैंडपंप की मरम्मत करवाने की मांग की है। कहा कि पानी की समस्या का निराकरण नहीं होने पर जनआंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *