आपदा प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा को निर्माण कार्य की मांग

Spread the love

पिथौरागढ़()। बंगापानी के आपदा प्रभावित भैलथौल,रतगाडी में भूस्खलन होने के आठ माह बीतने के बाद भी सुरक्षा दीवार लगाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को मदकोट की जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने बताया कि भैलथौल व रतगाडी के लोग दशहत के साए में जी रहे हैं। आठ माह बीतने को हैं पर क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए कोई पहल नहीं हो रही है। कहा कि बंगापानी तहसील प्रशासन की ओर से बरसात में सभी आपदा प्रभावित परिवारों की ओर से नोटिस दिया गया और उनसे खतरे को देखते हुए सुरक्षित स्थानों में रहने को कहा। कहा कि तब प्रभावित परिवार अपने रिश्तेदारों व स्कूलों में निवास कर रहे थे, अब बरसात खत्म होने के बाद वह अपने मूल घरों की ओर लौट आए हैं। भावना ने कहा कि भैलथौड, भैंसखाली, जुलगीधार व रतगाडी में बचाव के लिए सुरक्षात्मक काम होने जरुरी हैं, जिससे अप्रिय घटना न हो। उन्होंने जल्द कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों को साथ लेकर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *