विभागीय पदोन्नति शीघ्र करने की मांग

Spread the love

ढाई वर्षों से लटकी मांग को लेकर 26 को एक दिवसीय धरना
जयन्त प्रतिनिधि
पौड़ी। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक एलटी के पदों पर पदोन्नति करने की मांग की है। कहा कि शिक्षक संघ वर्षो से पदोन्नित की मांग उठा रहे हैं, लेकिन अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। संघ ने मांग पूरी नहीं होने पर 26 अक्टूबर को एक दिवसीय धरने की चेतावनी दी है। ।
उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री दीपक नेगी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अधिकाँश पदोन्नत अध्यापकों की दुर्गम की सेवा 10 वर्षों से भी अधिक हो चूकी हैं। कहा कि विभागीय 30 प्रतिशत पदोन्नति नियमावली के अनुरूप दुर्गम में कार्यरत शिक्षकों को सुगम विद्यालय में व सुगम विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को दुर्गम विद्यालय मे पदोन्नत किया जाना है, लेकिन सुगम क्षेत्र के विद्यालयों में विगत कई वर्षों से विभागीय अधिकारियों एवं शासन ने असंगत विषयों के एल.टी. शिक्षकों को व्यवस्था पर रखा गया हैं। जिस कारण व्यवस्था पर चल रहे पदों को रिक्त नहीं दिखाया जा रहा हैं। प्राथमिक विद्यालयों से एल.टी. में पदोन्नाति हेतु सुगम क्षेत्र के लिये अर्हता रखने वाले प्राथमिक अध्यापकों को काउंसलिंग के समय सहायक अध्यापक एल.टी. में असंगत विषयों के प्रति सम्बद्ध किये पदों को अनिवार्य रूप से रिक्त माना जाय नहीं तो संगठन धरना-प्रदर्शन व तालाबन्दी जैसे कदम उठाने को मजबूर होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *