विधायक को ज्ञापन भेज समस्याओं के निराकरण की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
एनएसयूआई ने पौड़ी विधायक को ज्ञापन भेज विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की मांग की हैं। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं के प्रति उदासीन बने हुए हैं।

शनिवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने पौड़ी विधायक मुकेश कोली को ज्ञापन भेजा। गौरव सागर ने पीपीपी मोड पर चल रहे जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं को सुधारने, कोविड संक्रमण के चलते गरीब परिवारों का चिन्हिकरण करते हुए उन्हें आर्थिक सहायता देने, ग्राम प्रधान को 20 किट की बजाए आबादी के हिसाब से मेडिकल किट देने तथा वैक्सीनेशन के कार्य को तेजी से चलाने की मांग की है। गौरव ने कहा कि वैज्ञानिकों के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर से भी समस्याएं खड़ी हो सकती है। लिहाजा तीसरी लहर से पहले ही संक्रमण की रोकथाम के लिए कुछ बड़े स्थानों को चिह्नित कर वहां आक्सीजन बेड व आवश्यक यंत्र लगाए जाए। जिससे कि तीसरी लहर से लड़ा जा सके। उन्होंने जल्द ही इन समस्याओं को हल करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *