हल्द्वानी। पेयजल तकनीकी फील्ड कर्मचारी संगठन की बैठक का आयोजन सोमवार को संघ भवन सरस मार्केट में किया गया। कर्मचारियों को वाहन भत्ता नहीं मिलने पर रोष व्यक्त किया गया। चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही भुगतान नहीं होने पर संगठन धरना प्रदर्शन को बाध्य होगा। बैठक में शाखा अध्यक्ष रामकिशोर वाल्मीकि, सचिव धरम सिंह नेगी, डीके पांडे, केसर सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह भंडारी, छत्रपाल, धनसिंह धामी मौजूद रहे।