रास्ते के सुधारीकरण की उठाई मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शहर के भगत राम मॉर्डन स्कूल को जाने वाले रास्ते के सुधारीकरण की मांग नगर पालिकाध्यक्ष से की है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार समस्या के निराकरण को लेकर नगर पालिका को ज्ञापन देने के बावजूद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। समस्या का निराकरण न होने से लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतें हो रही है। कहा कि जनहित मेें जल्द से जल्द मार्ग पर इंटर लोकिंग टाइल्स लगाई जानी चाहिए।
सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोक सिंह रावत ने नगर पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी को ज्ञापन देकर कहा कि बीआर मॉर्डन स्कूल को जाने वाला पैदल मार्ग पिछले लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है। मार्ग पर गड्ढे होने से दोपहिया वाहन चालकों को आवाजाही करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गड्ढों के चलते कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके है। कई बार जिला प्रशासन के साथ ही नगर पालिका को ज्ञापन देने के बाद भी समस्या का हल नहीं किया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है। उन्होंने इस मार्ग पर इंटर लोकिंग टाइल्स लगाते हुए मार्ग का सुधारीकरण करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *