नगर में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग

Spread the love

रुद्रपुर। हिन्दू जागरण मंच के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र राय ने क्षेत्र में अलाव जलाने की व्यवस्था कराने की मांग की है। उन्होंने इस आशय का ज्ञापन भी उपजिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट को सौंपा है। नगर अध्यक्ष राय बुधवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे, जहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ ही क्षेत्र में भी शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके बाद भी प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। क्षेत्र के रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों पर लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं, जिनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने क्षेत्र में जगह-जगह अलाव जलाने की मांग की। ज्ञापन पर ठाकुर जितेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह, हरीश कुमार आदि के हस्ताक्षर हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *