न्यूनतम वेतन की उठाई मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।

पौड़ी। आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों ने हेमवती नंदन बहुगुणा की मूर्ति स्थल पर राज्य आंदोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सेविका व मिनी कर्मचारी संगठन की प्रदेश संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महिलाओं की अहम भूमिका रही है, लेकिन आज प्रदेश सरकार महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रख रही है। सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को न्यूनत्तम वेतन 18 हजार दिए जाने को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल को विपरीत परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *