पिथौरागढ़। गौड़ीहाट क्षेत्र में पेयजल टैंक से पानी लीक हो रहा है, टैंक लीक होने और पेयजल लाइन बाधित होने से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। जन-जन की सरकार-जन जन के द्वार कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने नए पेयजल टैंक की मांग की है। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजीव जोशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष किशन भंडारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य हेमंत सिंह सौन, भाजपा महामंत्री इंद्र सिंह लुंठी, ग्राम प्रधान ज्योति धारियाल, कल्पना देवी, दिवाकर जोशी, पंकज धारियाल मौजूद रहे।