पुरानी पेंशन बहाली की मांग को आंदोलन होगा तेज

Spread the love

देहरादून। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आन्दोलन ने पुरानी पेंशन बहाली को आंदोलन तेज करने का ऐलान किया। एनएमओपीएस के संगठन को मजबूत करते हुए संगठन को विस्तार दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने संगठन को विस्तार देते हुए मनोनयन किया। कुमाऊं मंडल में राजू मेहरा को अध्यक्ष, कमलेश कुमार पाण्डेय को सचिव, प्रवीण रावल को मुख्य संरक्षक का दायित्व दिया गया। इसके अलावा 30 से अधिक कर्मचारियों, अधिकारियों को मंडल कार्याकारिणी में दायित्व दिया गया। कहा कि एक अप्रैल से यूपीएस योजना को शुरू किया जा रहा है। जबकि कर्मचारी ओपीएस की मांग कर रहे हैं। कहा कि नई पेंशन योजना के साथ ही यूनिफाईड पेंशन योजना में भी कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित है। क्योंकि कर्मचारियों द्वारा किया गया अंशदान और अन्य सुविधाएं कार्मिकों को प्राप्त नहीं होंगी। इसीलिए यूपीएस का भी विरोध किया जा रहा है।कहा कि 31 मार्च तक सभी स्कूल, कॉलेज, कार्यालयों में सम्पर्क और संवाद करते हुए एनपीएस, यूपीएस के दुष्परिणामों से शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। एक अप्रैल को काला दिवस मनाया जाएगा। एक मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर दिल्ली जंतर-मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *