हल्द्वानी में वाणिज्य न्यायालय खोलने की मांग सीएम के समक्ष उठाई

Spread the love

हल्द्वानी। अधिवक्ता और लालकुआं विधायक ने देहरादून में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर कुमाऊं मंडल में वाणिज्य न्यायालय की शुरुआत करने की मांग उठाई है। वाणिज्य न्यायालय न होने की वजह से वित्तीय संस्थाओं कोाण वसूली से लेकर एनपीए खातों की संख्या कम करने तक में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, अधिवक्ता ललित मोहन जोशी और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हल्द्वानी में वाणिज्य न्यायालय शुरू करने की मांग की है। अधिवक्ता ने बताया किाण देने वाली वित्तीय संस्थाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस कारणाण वसूली में भी कमी आ रही है। मामलों के निस्तारण के लिए देहरादून की दौड़ लगानी पड़ती है। वहीं राजस्व की वसूली पर असर पड़ रहा है। साथ ही एनपीए (बट्टा खातों) की संख्या भी बढ़ती जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस मांग का समर्थन करते हुए तत्काल विधि सचिव से मामले में बातचीत करने का अनुरोध किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *