भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सल्ला से 108 एंबुलेंस सेवा के संचालन की मांग

Spread the love

पिथौरागढ़। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जिले के दूरस्थ क्षेत्र सल्ला के लोगों ने यहां से 108 एंबुलेंस सेवा के संचालन की मांग पर सीएमओ को ज्ञापन दिया। भाजपा युवा मोर्चा के शमशेर चंद के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने शनिवार को सीएमओ को ज्ञापन दिया। कहा पूर्व में सल्ला से एंबुलेंस सेवा का संचालन होता था जिसे बंद कर दिया गया। बीते दिनों सीएमओ ने 108 सेवा प्रबंधन को फिर से सेवा संचालन के निर्देश दिए थे, जिसका असर नहीं हुआ। उन्होंने जल्द सेवा शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *