प्रधानाचार्य के पदों पर पदोन्नति की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राजकीय शिक्षक संघ ने विद्यालयों में रिक्त चल रहे प्रधानाचार्यों के पदों को पदोन्नति से भरने की मांग की है। इस संबध में संगठन के जिला अध्यक्ष जयदीप रावत व महामंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने संयुक्त रूप से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि भेज कर मांग की गई है कि पूर्व से चली आ रही विभिन्न सेवा नियमावलियों में संशोधन करना उचित नहीं है, इससे स्थिति और विकट हो सकती है। कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि शासन स्तर पर प्रधानाध्यापक पदोन्नति सेवा नियमावली में संशोधन कर, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों के पद सीधी भर्ती से भरे जाने का निर्णय लिया गया है, यह वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत व पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों के साथ अन्याय है। कहा कि नियमावली के तहत माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के पदों पर शत प्रतिशत पदोन्नति का प्रावधान है, जिसमें 55 प्रतिशत स्नातक वेतनक्रम एलटी एवं 45 प्रतिशत प्रवक्ता वेतनक्रम के शिक्षकों की पदोन्नति होती है। शासन द्वारा इन पदों को सीधी भर्ती से भरे जाने का शासनादेश निर्गत करने से भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करवाने में काफी समय व्यतीत होगा, साथ ही शिक्षकों की पदोन्नति न होने की दशा में उनका आक्रोशित होना स्वाभाविक है। जिसका प्रतिकूल प्रभाव शिक्षण कार्य पर पड़ेगा। ज्ञापन में शिक्षा मंत्री से इस सबंध में विचार करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *