पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत के प्रांतीयकरण की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: ग्रामीणों ने पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत के प्रांतीयकरण की मांग उठाई है। कहा कि प्रांतीयकरण से ही विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर रूप दिया जा सकता है।
शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष कीरत सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह ने शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन हेतु विद्यालय में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। परीक्षाफल पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी पर भी रोष व्यक्त किया। कहा कि सरकार अशासकीय विद्यालयों के प्रति भेदभाव पूर्ण नीति और उपेक्षित रवैया अपना रही है। विद्यालय में संसाधनों की लगातार कमी होती जा रही है। नतीजा अभिभावकों को अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए पलायन करना पड़ रहा है। कहा कि विद्यालय का प्रांतीयकरण कर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाना चाहिए। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष सोनिया देवी, विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप सिंह, सैन सिंह रमोला, कुलवंत सिंह, सुधीर राणा, प्रेम सिंह, विनोद रमोला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *