सरकारी एजेंसी से ही निगम में भर्ती कराने की मांग

Spread the love

चम्पावत। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ ने बैठक की। जिसमें उन्होंने रोडवेज कर्मचारियों, चालक और परिचालिकों की समस्याओं पर गंभीरता से मंथन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा और क्षेत्रीय मंत्री गौरव गुप्ता की देखरेख में हुई बैठक से पूर्व कर्मियों ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत झंडारोहण किया। इसके बाद उन्होंने बैठक की। कहा पूर्व सरकारी एजेंसियों के हवाले से निगम में कर्मचारियों की भर्ती होती थी। लेकिन अब निगम ने बाह्य एजेंसियों को इसके लिए हायर करने का निर्णय लिया है। जो कि कर्मचारियों के साथ छलावा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में इसका कर्मचारियों को नुकसान सहना पड़ा है। बाहरी एजेंसियां पूर्व में कर्मचारियों का पैसा मारकर भाग निकली है। इस दौरान उन्होंने सरकारी एजेंसियों के माध्यम से ही भर्ती किए जाने का अनुरोध किया है। यहां कुनाल राठौर, दीप चंद्र भट्ट, सुनील मिश्रा, कुलदीप गुप्ता, कैलाश भट्ट, कुशल प्रजापति, रवि कुमार, शिवा, मनीष कुमार, सुरेंद्र कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *