धनराशि वापस दिलवाने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने एक्ट के तहत डूबी गई उनकी रकम को वापस दिलवाने की मांग उठाई है। बुधवार को सदस्यों ने समस्या को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। बताया कि वह पीएसीएल/सहारा/ इंडिया/बाईक वोट आदि कंपनियों के ठगी के शिकार है। कंपनी से लाख गुहार के बाद भी उनका पैसा वापस नहीं दिलवाया जा रहा है। कहा कि पीड़ितों का पैसा वापस मिल सकें इसके लिए प्रशासन को उनकी मदद करनी चाहिए। इस मौके पर कृपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, कल्पना रावत, चंद्रमोहन सिंह, गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *