आवारा गोवंश के आंतक से निजात की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : किसान नेता पातीराम ध्यानी ने नगर निगम व स्थानीय प्रशासन से आवारा गोवंश के आंतक से निजात दिलवाने की मांग की है। कहा कि आए दिन गोवंश राह चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं।
इस संबंध में उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। बताया कि कुछ दिन पूर्व गोवंश ने बालासौड़ मार्ग पर एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था। घायल व्यक्ति को राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती करवाया गया। बताया कि आए दिन गोवंश राह चलते लोगों के लिए खतरा बना रहे हैं। सबसे अधिक खतरा बच्चों को बुजुर्गों को बना हुआ है। नगर निगम व प्रशासन को समस्या को लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *