गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को दूर करने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय शिक्षक संघ गढ़वाल मंडल के पूर्व मंडलीय मंत्री शिव सिंह नेगी ने स्वास्थ्य मंत्री से गोल्डन कार्ड(एसजीएचएस) की विसंगतियों को दूर करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस योजना में व्याप्त विसंगतियों से शिक्षकों, कर्मियों को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है, साथ ही कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने ज्ञापन का संज्ञान लेकर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य को इन विसंगतियों के समाधान हेतु तत्काल प्रस्ताव प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *