55 साल से अधिक आयु के बीमार कर्मचारियों की डयूटी हटाने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। राजकीय शिक्षक संघ शाखा पौड़ी ने विधानसभा चुनाव में बीमार, दिव्यांगों की डयूटी नहीं लगाने की मांग की है। इसके साथ ही संघ ने सरकारी सेवा में कार्यरत पति-पत्नी में से एक की ही डयूटी लगाने की मांग जिला निर्वाचन अधिकारी से की है।
गुरुवार को राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जयदीप रावत, जिलामंत्री मनमोहन सिंह चौहान ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देर्शों के तहत 55 साल से अधिक आयु के बीमार, दिव्यांग व सरकारी सेवा में कार्यरत पति-पत्नी में से एक को निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त रखे जाने के उल्लेख है लेकिन इसके बाद भी जिले में बीमार, दिव्यांग व पति-पत्नी दोनों की ड्यूटी विधानसभा चुनाव में लगा दी गई है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से 55 साल से अधिक उम्र के बीमार, दिव्यांगों व पति-पत्नी में से एक ही सरकारी कर्मचारी की ड्यूटी लगाने को लेकर नोडल अधिकारी को आदेश देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *