सार्वजनिक गलियों से अतिक्रमण हटवाने की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: वार्ड नंबर 13 के लोगों ने अपने घरों के आसपास सार्वजनिक गलियों से अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। कहा कि अतिक्रमण के कारण लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
समस्या के संबंध में लोगों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि गैराज के पीछे से शुरू होकर मानपुर- पदमपुर मुख्य मार्ग पर मिलने वाली गली में कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर दिया है। ऐसे में लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कई लोगों ने गली में पक्का निर्माण भी करवा दिया है। नितिन, सुहेल, नदीम आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *