जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल : भाजपा अनुमोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुशलानाथ ने जिलाधिकारी से नगर निगम श्रीनगर के अंतर्गत बनी सार्वजनिक पानी की टंकियों से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है। इस संदर्भ में दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि शहर में सभी सार्वजनिक पानी की टंकियों पर अगल-बगल रहने वाले लोगों ने अवैध कब्जे कर दिए हैं। जिससे आम राहगीर व यात्रियों को पानी नहीं मिल पा रहा है या पानी का उपयोग करने में भारी असुविधाएं हो रही हैं। कहा कुछ पानी की टंकियों में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति हो रही हैं इनकी साफ-सफाई के निर्देश भी दिए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन टंकियों पर अतिक्रमण हुआ है उन्हें चिन्हित कर नगर निगम, जल संस्थान या जल निगम की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। जिससे लोगों को इनका लाभ मिल सके।