सिंचाई गूलों की मरम्मत कराने की मांग

Spread the love

कोटद्वार। नगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 37 पश्चिमी झंडीचौड़ व निकटवर्ती क्षेत्रों में वर्तमान में सिंचाई गूलो की स्थिति बहुत ही खराब हो रखी है। इस कारण किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। पार्षद सुखपाल शाह ने बताया कि वार्ड नंबर 37 में 90 प्रतिशत से अधिक किसान खेती-बाड़ी कर अपना गुजारा करते हैं मगर लंबे समय से सिंचाई गूलों की मरम्मत न होने के कारण किसानों को खेती में नुकसान उठाना पड़ रहा है। कहा कि जब से नगर निगम बना तब से सिंचाई गूलों की मरम्मत हुई ही नहीं। इस संबध में किसान सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग व नलकूप विभाग सहित स्थानीय विधायक को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने शासन प्रशासन व स्थानीय विधायक से सिंचाई गूलों की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *