एमडीएम खातों में आ रही दिक्कतों के समाधान की उठाई मांग

Spread the love

अल्मोड़ा। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने विधायक समेत उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर एमडीएम खाता खुलवाने में होने वाली परेशानी को दूर करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि मध्याह्न भोजन योजना का संचालन सिंगल नोडल एजेंसी के सिंगल नोडल एकाउंट के माध्यम से खाता खोलने के निर्देश देहरादून में हुए हैं। कहा गया कि पहाड़ के विषम भौगौलिक परिस्थितयों के अनरूप ऐसी व्यवस्था में प्रधानाध्यापकों एवं एमडीएम प्रभारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। शिक्षकों ने एमडीएम खातों का संचालन पूर्व की तरह रखने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष पुष्कर सिंह, ब्लॉक मंत्री गिरधर सिंह राणा, पंकज कुमार पंत, प्रकाश रौतेला, विक्रम रावत, ललित मोहन जोशी, हेमा कोली, सतीश चंद्र दुर्गापाल, भुवनेश्वर प्रसाद, दीपेंद्र पांडे, शोभा नेगी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *