ईद और नवरात्र से पहले सफाई कर्मचारियों को वेतन दिए जाने की मांग

Spread the love

रुड़की। देवभूमि निकाय संयुक्त कर्मचारी महासंघ से संबंद्ध भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मेयर अनीता देवी अग्रवाल को ज्ञापन दिया। उन्होंने ज्ञापन में सफाई कर्मचारियों को ईद और नवरात्र से पहले वेतन दिए जाने की मांग की। मंगलवार को संघ के वरिष्ठ सलाहकार रामनाथ के नेतृत्व में यूनियन के पदाधिकारियों ने मेयर अनीता अग्रवाल को ज्ञापन देकर कर्मचारियों की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आगामी 31 मार्च को ईद का त्योहार है। जबकि इससे एक दिन पहले ही नवरात्र शुरू हो रहे हैं। सभी कर्मचारियों को त्योहारों के मद्देनजर बाजार से खरीदारी करनी पड़ती है। जबकि सफाई कर्मचारियों का वेतन एक तारीख के बाद ही आता है। उन्होंने ज्ञापन देकर सभी पर्यावरण मित्रों, वाहन चालकों और अन्य समस्त स्टाफ को त्योहार से पहले वेतन दिलाए जाने की मांग की। कहा कि यदि कर्मचारियों को समय से वेतन मिल जाएगा तो वह त्योहारों की ठीक से तैयारी भी कर पाएंगे। इस दौरान मेयर ने संघ के पदाधिकारियों को सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर संदीप वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेश गोगलिया और मीडिया प्रभारी दीपक भवानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *