देवाल त्रिवेणी संगम में लकड़ी का टाल खोलने की मांग

Spread the love

चमोली। देवाल विकास खंड मुख्यालय के ठीक नीचे त्रिवेणी संमग है। यहा पर मोक्षधाम शवों का दाहसंस्कार किया जाता है। यहां पर दाहसंस्कार के लिए लकड़ियां नहीं मिल पा रही है। क्षेत्रीय जनता लकड़ी का टाल खोलने की मांग सरकार से की है। पूर्व क्षेत्र ज्येष्ठ प्रमुख मोहन राम आर्य, पूर्व प्रधान यादव मिश्र, कैल के प्रधान जीवन मिश्र, मनोज कुमार, कमला देवी, यसोदा देवी सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, वन मंत्री हरक सिंह रावत, मुख्य सचीव को भेजे ज्ञापन में कहा है कि देवाल के त्रिवेणी संगम पर 46 ग्राम पंचायतों का दाहसंस्कार स्थल है। प्रत्येक दिन यहां गढ़वाल कुमांऊ से शव दाह संस्कार के लिए आते हैं। लेकिन लकड़ी का टाल नहीं होने से लोगों दिक्कत होती है। क्षेत्र की जनता पिछले एक दशक से लकड़ी का टाल खुलवाने की मांग करते आ रहे हैं। लेकिन समस्या जस की तस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *