लघु सिंचाई के कनिष्ठ अभियंता के स्थानांतरण की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। प्रधान संगठन कीर्तिनगर ने विकासखंड मुख्यालय में कार्यरत लघु सिंचाई के कनिष्ठ अभियंता के स्थानांतरण की मांग की है। इस संदर्भ में प्रधान संगठन के अध्यक्ष सुनय कुकशाल की ओर से लघु सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता को ज्ञापन भी भेजा गया है।
ज्ञापन में उन्होंने कनिष्ठ अभियंता पर जनप्रतिनिधियों के साथ अनुचित आचरण व दुव्र्यवहार से पेश आने का आरोप भी लगाया है। कहा इससे जनप्रतिनिधियों में आक्रोश व्याप्त है। कहा कि कनिष्ठ अभियंता द्वारा ग्राम सभाओं में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी भी उपलब्ध नहीं करवाई जाती है। उन्होंने जल्द से कनिष्ठ अभियंता का स्थानांतरण अन्य कार्यालय में कराए जाने की मांग की है। इधर कनिष्ठ अभियंता सचिन ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *