परिवहन निगम की बस सेवा पुन: शुरू करने की मांग

Spread the love

नई टिहरी। प्रतापनगर क्षेत्र के मोटर मार्ग पर परिवहन निगम की बसों का संचालन न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चांठी-डोबरा पुल के शुभारंभ के मौके पर देहरादून से चम्बा-लंबगांव होते हुए प्रतापनगर तहसील मुख्यालय तक बस सेवा शुरू की गई थी। क्षेत्र के लोगों ने पुनº बस सेवा शुरू करने की मांग की है। उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रतापनगर क्षेत्र में संचालित होने वाली बस सेवा के बंद होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई। वर्तमान समय में क्षेत्र के लोगों को छोटे वाहनों से ही सफर करना पड़ रहा है। छोटे वाहनों का किराया अधिक होने से क्षेत्र के लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठना पड़ रहा है। क्षेत्र में बड़े सवारी वाहनों का संचालन न होने से लोगों को घंटों तक छोटे वाहनों का इंतजार करना पड़ता है, कई बार वाहन न मिलने से लोग अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाते है। प्रतापनगर क्षेत्र के विनोद सिंह, मोहन सिंह, दिनेश प्रसाद भट्ट, सोहनलाल सहित कई लोगों ने प्रशासन से देहरादून से चम्बा-लंबगांव होते हुए प्रतापनगर तहसील मुख्यालय तक पुन: परिवहन निगम की बस सेवा शुरू करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *