बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन औैर जांच कराने की मांग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : सोमवार को नैथाणा में एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि किशोरी को भगाने के मामले में कुछ दलों के कार्यकर्ताओं ने कीर्तिनगर बाजार में तोड़फोड़ की, लेकिन पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से समाज में नफरत फैलाई जा रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से समय-समय पर बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन और जांच किए जाने की मांग की है। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भास्कर गैरोला, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी, ढालवाला मुनिकीरेती नगर अध्यक्ष अनिल रावत, सेवा दल जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहनानंद डोभाल, मंडलम अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, सेवादल प्रदेश सचिव मंगत राम मटियाल, प्रदेश सचिव सोशल मीडिया राम लाल नौटियाल, नगर अध्यक्ष प्रदीप थपलियाल, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, विधानसभा अध्यक्ष अंकित सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष अभिषेक उनियाल, शंकर सिंह रावत आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *