राइस मिलों के स्टक का सत्यापन कराने की मांग

Spread the love

 

काशीपुर। विधायक आदेश चौहान ने एसडीएम को पत्र देकर राइस मिलों में चावल और धान का स्टक चेक करने की मांग की है। बुधवार को विधायक आदेश चौहान ने एसडीएम सीमा विश्वकर्मा को दिए पत्र में कहा कि शहर की राइस मिलों पर सरकार के चावल का भारी मात्रा में अवशेष है। जिसे राइस मिल स्वामियों ने अपनी फर्मों के स्टक में दिखा रखा है। नियमानुसार इन फर्मों में चावल या धान का स्टक शेष होना चाहिए। उन्हें पता चला है कि इन फर्मों के पास धान अथवा चावल का इतना स्टक नहीं है जितनी सरकार की देनदारी बनती है। इन फर्मों के स्वामियों ने चावल को अन्य स्थानों पर खुर्द बुर्द कर दिया है। विधायक ने एसडीएम से राइस मिलों में जाकर चावल अथवा धान के स्टक का भौतिक सत्यापन करने को कहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *