व्यावसायिक कर को वापस लेने की मांग

Spread the love

उत्तरकाशी। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों ने नगर निगम से व्यवसायिक कर को वापस लेने की मांग की है और ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इससंबध में मंडल के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल के नेतृत्व में नगर आयुक्त के एस नेगी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर निगम द्वारा पूरे कोटद्वार क्षेत्र में व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर व्यवसायिक कर लगाने का निर्णय लिया गया है जो अव्यवहारिक है। इसे उचित नहीं कहा जा सकता क्योंकि इस कर के निर्धारण में व्यापारी प्रतिनिधियों की राय नहीं ली गई है। कहा कि कोरोना काल से व्यापार कार्य की स्थिति दयनीय है, साथ ही व्यापारी पहले से ही कई करों के बोझ तले दबा हुआ है। नगर निगम की ओर से सुविधाओं के नाम पर कोई भी कार्य नहीं किया गया है। आवारा पशु और अन्य असुविधाओं के कारण व्यापार में हानि हो रही है। नगम के गठन के समय दस वर्ष तक कोई भी कर नहीं लगाने का प्रावधान किया गया था, लेकिन स्थिति इसके विपरीत होती जा रही है। चेतावनी दी कि इस कर को शीघ्र ही वापस न लिया गया तो व्यापारी वर्ग व व्यापारी संस्थाएं आंदोलन करने पर मजबूर होंगी। ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज अग्रवाल, सेवकराम मानूजा, अजय गुप्ता,दिनेश अग्रवाल और अनीत चावला आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *