भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से धामी को दोबार सीएम बनाने की मांग

Spread the love

 

शांतिपुरी। शांतिपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यकर्ताओं ने पुष्कर सिंह धामी को पुन: उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की है। शुक्रवार को शांतिपुरी नंबर दो ढांकानी में हुई भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व मंडल अध्यक्ष बिशन सिंह मेहरा, पूर्व मंडी चेयरमैन दिग्विजय सिंह खाती, भाजपा मजदूर मोर्चा के प्रदेश सदस्य तारा सिंह कोरंगा व पूर्व सैनिक संगठन के संयोजक कैप्टन देवेंद्र सिंह कोरंगा ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा का चुनाव सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लड़ा गया। जिनकी बदौलत प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सत्ता वापसी संभव हो पाई है। किसी कारण वे स्वयं अपना चुनाव हार गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश में सत्ता की पुन: वापसी राज्य बनने के बाद से पहली बार सीएम धामी के नेतृत्व में हुई है। लिहाजा उन्हें हर हाल में फिर से मुख्यमंत्री बनाए जाना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में भाजपा प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व से पुष्कर सिंह धामी को पुन: मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की। यहां सूबेदार मेजर लाल सिंह कोरंगा, चंद्र मोहन जोशी, कमल ठठोला, भाजपा मंडल महामंत्री संदीप कार्की, पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष खुशाल सिंह कोरंगा, प्रेम सिंह कोरंगा, जमन सिंह रावत, पूर्व सैनिक द्गिंबर प्रसाद जोशी, रवि पाठक, हेमंत, कल्याण सिंह मटियानी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *