सीएम से की कलेज के प्राचार्य को हटाने की मांग

Spread the love

चम्पावत। छात्र संघ अध्यक्ष और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कलेज के प्राचार्य को हटाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने सीएम धामी से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने कलेज में सीट बढ़ाने की मांग की। एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री विवेक पुजारी और छात्र संघ अध्यक्ष मयंक ढेक के नेतृत्व में कार्यकर्ता सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिले। उन्होंने सीएम को ज्ञापन देकर प्राचार्य पर बीए प्रथम सेमेस्टर में सीट नहीं बढ़ाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने प्राचार्य को हटाने की मांग की। साथ ही उन्होंने बीए प्रथम सेमेस्टर में सीट बढ़ाने को कहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार छिपाने के लिए रजिस्टर फाड़े गए हैं। उन्होंने इस मामले की जांच की भी मांग की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सीएम धामी ने उन्हें समस्याओं का निराकरण करने और सीट बढ़ाने का आश्वासन दिया है। सीएम से मिलने वालों में छात्र संघ कोषाध्यक्ष सागर सिंह ढेक, संयुक्त सचिव गौरव पांडेय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नीरज सक्टा, रितिक ढेक, यश बोहरा, कार्तिक धौनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *