अंकिता को न्याय दिलाने की प्रधानमंत्री से की मांग

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर : जय हो छात्र संगठन ने गढ़वाल आयुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजते हुए देवभूमि उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड में जल्द इंसाफ दिलाने की मांग की है। संगठन के जिलाध्यक्ष आयुष मियां एवं निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष अंकित रावत ने प्रधानमंत्री से कहा कि अंकिता के साथ हुए जघन्य अपराध से आज पूरे प्रदेश के लोगों में रोष है और मुख्य आरोपी पूर्व राज्यमंत्री का पुत्र है। पिछले कुछ दिनों से पूरे उत्तराखंड में आरोपी और उसके पूरे परिवार के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अंकिता को इंसाफ मिलने के साथ ही आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। अंकिता के परिवार की आर्थिक सहायता की जाए व अंकिता के भाई को सरकारी नौकरी दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *