जीआईसी नंदासैंण में शिक्षकों की नियुक्ति की उठाई मांग

Spread the love

चमोली : अटल उत्कृष्ट जीआईसी नंदासैंण में अभिभावक अध्यापक संघ ने रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती करने की मांग उठाई है। संघ के अध्यक्ष अर्जुन भंडारी, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष बीरेंद्र रावत, प्रधान ताजवर भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र चौधरी, सुमन देवी, सरिता कुंवर, कुलदीप सिंह, आशा भंडारी, बीरेंद्र नेगी, चंपादेवी व दिनेश कुमार ने मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन में कहा गया कि विद्यालय में गणित, भौतिक विज्ञान व भूगोल में प्रवक्ता और अंग्रेजी में सहायक अध्यापक के पद रिक्त हैं। जिससे विद्यालय का शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। विद्यालय में 15 से अधिक गांवों के 232 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं और परीक्षाओं के भी कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। पद रिक्त होने से अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कॉलेज में रिक्त अध्यापकों के पदों पर नियुक्ति की मांग उठाई है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *