श्रीनगर गढ़वाल : बिलकेदार व्यापार सभा के पदाधिकारियों एवं अन्य लोगों ने नालियों की सफाई और पथ प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग की है। इस संदर्भ में मेयर आरती भंडारी से मिलकर उन्होंने बिलकेदार की समस्याओं को रखा। कहा धनचड़ा, दिगोली, नकोट में कूड़ा उठान की व्यवस्था नहीं है, यहां सफाई कर्मी भी नहीं पहुंच रहे हैं, जबकि यह हिस्सा भी नगर निगम में है। व्यापारियों को डस्टबिन भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। पार्क भी दयनीय स्थिति में है। यहा लगाई गई लाइट क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मांग करने वालों में व्यापार सभा अध्यक्ष बिलकेदार बिपेंद्र बिष्ट, मुकेश नेगी, वीरेंद्र सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि मेयर ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया है। (एजेंसी)