परीक्षा परिणाम घोषित करने की उठाई मांग

Spread the love

नई टिहरी : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी के छात्र-छात्राओं ने श्रीदेव सुमन विवि कुल सचिव को ज्ञापन सौंपकर स्नातक व स्नातकोत्तर के परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद ने कहा कि विवि की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं, उनमें कई छात्र-छात्राओं के परिणाम घोषित नहीं हुए हैं। छात्रों ने शीघ्र परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष सुहानी पुंडीर, मोहित राणा, दिव्यांशु, ऋषभ, मोनिका, अंजली, शुभम पाल, पंकज, ऋषि पंवार आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *